नई दिल्ली: समाज में अंग और ऊतक दान के प्रति मिथकों को दूर करना जरुरी : डॉ. श्रीनिवास

नई दिल्ली, 01 अगस्त : हर साल, अंगों की अनुपलब्धता के कारण अंतिम चरण के अंग विफलता वाले अनेक मरीजों की जान चली जाती है। समाज में अंग और ऊतक दान के प्रति मिथकों को दूर करना और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

यह बातें एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने राष्ट्रीय अंगदान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘दाता सम्मान समारोह’ में कहीं। उन्होंने दाता परिवारों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही व्यक्तिगत दुःख के बावजूद अंग विफलता से पीड़ित अनजान लोगों के लिए अपने परिजनों के अंगदान किए और उन्हें नया जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. कौशल कुमार वर्मा, अंशुल मिश्रा और ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन (ओआरबीओ) की प्रमुख डॉ. आरती विज, अंगदाताओं के परिजन और दधीचि देह दान समिति के संरक्षक आलोक कुमार, महेश पंत और सुधीर गुप्ता के साथ दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।

दरअसल, ये सम्मान समारोह ओआरबीओ ने ‘अंगदान जीवन संजीवनी अभियान’ थीम के साथ शुक्रवार को डॉ. रामलिंगस्वामी बोर्ड रूम में आयोजित किया था। जिसमें निस्वार्थ भाव से अपने परिजनों के अंग एवं ऊतक दान करने वाले लोगों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ विज ने कहा, हमने इस वर्ष 1216 रेजिडेंट डॉक्टरों और 1273 नर्सिंग अधिकारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है, जिससे अंग और ऊतक दान में हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूती मिली है। एम्स में हृदय प्रत्यारोपण, फेफड़े प्रत्यारोपण, किडनी प्रत्यारोपण, लिवर प्रत्यारोपण, अग्न्याशय प्रत्यारोपण, कॉर्निया प्रत्यारोपण, हृदय वाल्व प्रत्यारोपण, त्वचा प्रत्यारोपण और अस्थि प्रत्यारोपण की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। इसमें एक राष्ट्रीय नेत्र बैंक, हृदय वाल्व बैंक और अस्थि बैंक और त्वचा बैंक भी हैं। अंग प्रत्यारोपण की जरुरत वाले नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

दाता सम्मान समारोह में अनीश बनर्जी (26 वर्ष), मनोज कुमार कौशिक (49 वर्ष), राजू (31 वर्ष), गोपाल सिंह (41 वर्ष), पूरन चंद (47 वर्ष), फादर जेवियर वडक्केकरा (73 वर्ष), दीपक शर्मा (35 वर्ष), दिव्यांशु गुप्ता (33 वर्ष), नितेश कुमार 45 वर्ष, विपिन कुमार 27 वर्ष, जगदीश राय मल्होत्रा 90 वर्ष, कमल चंद जैन 76 वर्ष, प्रभा जौहर 85 वर्ष, अशोक कुमार वाधवा 75 वर्ष, दयावंती 93 वर्ष, युधिष्ठर वर्मा 95 वर्ष, आशा रानी 89 वर्ष, सुमित्रा लखानी 76 वर्ष, द्वारिका नाथ कक्कड़ 92 वर्ष, कश्मीरी लाल कटारिया 78 वर्ष, जगदीश चंद्र मनोचा 87 वर्ष, लक्ष्मी नारायण दुआ 80 वर्ष, जगदीश चंद धमीजा 65 वर्ष और नरेश कुमार 70 वर्ष के परिजनों को प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img