नई दिल्ली: राष्ट्रीय ध्वज प्रश्नोत्तरी जीतो, खेलमंत्री संग सियाचिन जाओ

नई दिल्ली, 7 अगस्त: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत विकसित मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म ने वीरवार से एक अनूठी पहल शुरू की है। जिसके तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना बढ़ाने और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे और सही उत्तर देने वाले लोगों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र के तौर पर पहचाने जाने वाले सियाचिन की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में तिरंगे के बारे में अपने ज्ञान का परिचय देने के लिए सभी नागरिक आमंत्रित हैं।

हालांकि, यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए खुली है, लेकिन सियाचिन यात्रा के लिए 25 विजेताओं का चयन 21 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में से ही किया जाएगा। पच्चीस विजेताओं का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली के माध्यम से शीर्ष स्कोररों में से किया जाएगा और उन्हें केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ सियाचिन की यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह पोर्टल अन्य मंत्रालयों, संगठनों, उद्योगों, युवा क्लबों आदि को विभिन्न सहभागिता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए वेब स्पेस भी प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर 1.76 करोड़ से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करा चुके हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img