Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: प्रीवेंटिव हेल्थकेयर वक्त का तकाजा : पंकज सिंह

नई दिल्ली: प्रीवेंटिव हेल्थकेयर वक्त का तकाजा : पंकज सिंह
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड ने प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को मजबूत बनाने के इरादे से एक समर्पित वैक्सीनेशन क्लीनिक शुरू किया है।

नई दिल्ली, 21 मार्च : फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड ने प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को मजबूत बनाने के इरादे से एक समर्पित वैक्सीनेशन क्लीनिक शुरू किया है। इस क्लीनिक का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को किया। वैक्सीनेशन क्लीनिक सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक काम करेगा।

इंटरनल मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ आर एस मिश्रा के मुताबिक वैक्सीनेशन क्लीनिक में वयस्कों के लिए कई प्रकार की टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों के लिए ये सुलभ और सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहें। क्लीनिक का मुख्य जोर वयस्कों और बुजुर्गों पर रहेगा। यहां जरूरी वैक्सीनों तक आसान पहुंच के चलते पब्लिक हेल्थ पर जोर दिया जाएगा ताकि उन रोगों से बचाव हो सके जिन्हें वैक्सीन की मदद से रोका जा सकता है। इस प्रकार यह क्लीनिक सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा।

इसके अलावा, उन लोगों के लिए भरोसेमंद संसाधन भी साबित होगा जो विशेषज्ञों से परामर्श और इम्युनाइज़ेशन सेवाएं लेने के इच्छुक हैं। यहां वयस्कों के लिए इंफ्लुएंज़ा, हेपेटाइटिस ए एवं बी, निमोकोकल, टायफाइड, और हर्पीज़/शिंगल्स समेत अन्य कई प्रकार की वैक्सीनेशन सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। ये वैक्सीन लोगों का उन बीमारियों से बचाव करने में मददगार होंगी जिनसे बचाव संभव है और इस प्रकार खासतौर से वयस्कों एवं बुजुर्गों में रोगों एवं मृत्यु में कमी लाएगी।

वहीं डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा, वयस्क वैक्सीनेशन क्लीनिक का लॉन्च बेहतरीन पहल है जिससे दिल्ली-एनसीआर के बाशिन्दों को काफी लाभ मिलेगा। प्रीवेंटिव हेल्थकेयर वक्त का तकाज़ा है, और पब्लिक हेल्थ की दृष्टि से वैक्सीनेशन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। हम दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी इसी तरह की पहल को लागू करना चाहते हैं। यह पहल जरूरी वैक्सीनों तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर, लोगों को सुरक्षा प्रदान करेगी और कुल-मिलाकर पब्लिक हेल्थ परिणामों में सुधार लाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें