नई दिल्ली: पोरबंदर में आईसीजी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली, 5 जनवरी :भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एएलएच एमकेआई -III हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर लगभग 1215 बजे गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर दो पायलटों और एक एयर क्रू गोताखोर के साथ एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

घटना के तुरंत बाद, चालक दल के सदस्यों को निकाल लिया गया और उन्हें पोरबंदर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारणों की जांच बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी द्वारा की जा रही है। आईसीजी के मुताबिक हम भारतीय तटरक्षक बल के तीन बहादुरों को सलाम करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कमांडेंट (जेजी) सौरभ, डिप्टी कमांडेंट एसके यादव और प्रधान नाविक मनोज के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सेवा परंपराओं और सम्मान के अनुसार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img