Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

नई दिल्ली: पीएम मोदी के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी संवाद ने बढ़ाई हिंदी की स्वीकार्यता

नई दिल्ली: -स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित विश्व हिंदी दिवस समारोह में बोली- अनुप्रिया पटेल
नई दिल्ली: -स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित विश्व हिंदी दिवस समारोह में बोली- अनुप्रिया पटेल

नई दिल्ली, 10 जनवरी : विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों और अन्य देशों के नेताओं के साथ हिंदी में संवाद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण विश्व स्तर पर हिंदी की स्वीकार्यता में वृद्धि हुई है। यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में विश्व हिंदी दिवस के उद्घाटन समारोह में कहीं। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव भी मौजूद रही।

पटेल ने कहा, इससे हिंदी के प्रति हमारी गौरव की भावना और मजबूत हुई है। पटेल ने कहा, मंत्रालय का यह समारोह हिंदी को एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने की भारत की इच्छा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, हिंदी न केवल संचार का माध्यम है, बल्कि भारत की विविधताओं को भी जोड़ती है। यह हमारी एकता, अखंडता, प्रतिष्ठा, गौरव और सम्मान का आधार है। इसलिए हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ाया जाना चाहिए और इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

अनुप्रिया पटेल ने कहा, विश्व स्तर पर हिंदी भाषा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। भारत की सीमाओं से आगे बढ़कर नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, फिलीपींस, फिजी और मॉरीशस जैसे पड़ोसी देशों में भी हिंदी सीखने की इच्छा बढ़ी है। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अरुण जैमिनी, सरदार प्रताप फौजदार, मनवीर मधुर, मुमताज नसीम और राधाकांत पांडे ने भाग लिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें