Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने एम्स में बिखेरी अपनी बांसुरी की तान

नई दिल्ली: पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने एम्स में बिखेरी अपनी बांसुरी की तान
नई दिल्ली: -एम्स दिल्ली के सर्जरी विभाग ने स्पिक मैके के सहयोग से आयोजित किया संगीत समारोह

नई दिल्ली, 27 अगस्त: भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने के लिए बुधवार को एम्स दिल्ली में एक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने अपनी आवाज और बांसुरी की मधुर धुनों के माध्यम से सर्जन डॉक्टरों व अन्य लोगों का मन मोह लिया।

इस समारोह का आयोजन एम्स दिल्ली के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील चुंबर ने स्पिक मैके के संस्थापक और आईआईटी दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर किरण सेठ के सहयोग से किया था। संगीत समारोह में संस्थान के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय संस्थानों के कुछ उत्साही संगीत प्रेमियों ने भी भाग लिया। डॉ. चुंबर ने कहा, पिछले यादगार संगीत कार्यक्रम के बाद, पंडित चौरसिया का गायन चिकित्सा शिक्षा की कठिनाइयों के बीच संवेदनशीलता, संतुलन और सांस्कृतिक जड़ता को पोषित करता है। आगे की राह उज्ज्वल दिखती है। भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन करने की योजना है ताकि दिनभर तनाव भरे माहौल में काम करने वाले डॉक्टरों के मन -मस्तिष्क को राहत प्रदान की जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें