नई दिल्ली: नौसेना को मिला देश का पहला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत ‘निस्तार’ 

नई दिल्ली, 9 जुलाई : देश का पहला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत ‘निस्तार’ मंगलवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। लगभग 75% स्वदेशी सामग्री वाले निस्तार का निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है।

इस युद्धपोत को भारतीय नौवहन रजिस्टर के वर्गीकरण नियमों के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह जहाज अत्यधिक विशिष्ट है जो गहरे समुद्र में गोताखोरी और बचाव अभियान चला सकता है। यह क्षमता दुनिया भर की चुनिंदा नौसेनाओं के ही पास है जिनमें भारत भी शामिल हो गया है। जहाज का नाम, ‘निस्तार’, संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है मुक्ति, बचाव या मोक्ष। 118 मीटर लंबे और लगभग 10,000 टन भार वाले इस जहाज में अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरण लगे हैं और यह 300 मीटर की गहराई तक गहरे समुद्र में संतृप्ति गोताखोरी करने में सक्षम है।

जहाज में 75 मीटर की गहराई तक गोताखोरी अभियान चलाने के लिए एक साइड डाइविंग स्टेज भी है। यह जहाज गहरे जलमग्न बचाव पोत के लिए “मदर शिप” के रूप में भी काम करेगा, ताकि पानी के भीतर किसी पनडुब्बी में आपात स्थिति में कर्मियों को बचाया और निकाला जा सके। यह जहाज 1000 मीटर की गहराई तक गोताखोर निगरानी और बचाव अभियान चलाने के लिए रिमोट से संचालित वाहनों के संयोजन से सुसज्जित है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img