Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: ले.ज. एमवी सुचिन्द्र कुमार ने छोड़ी सेना की उत्तरी कमान

नई दिल्ली: ले.ज. एमवी सुचिन्द्र कुमार ने छोड़ी सेना की उत्तरी कमान
नई दिल्ली: -कुमार को पारंपरिक व आतंकवाद विरोधी अभियानों का है समृद्ध और बहुमुखी अनुभव

नई दिल्ली, 1 मई : भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार अपना चार दशकों का शानदार करियर पूरा करने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन सद्भावना के माध्यम से ‘गुज्जर’ और ‘बक्करवाल’ जैसे स्थानीय समुदायों के विकास और उत्थान के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की थी।

अपने विदाई समारोह में, जीओसी-इन-सी ने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान करने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। सैनिक स्कूल, बीजापुर और एनडीए, खड़कवासला के पूर्व छात्र, जनरल ऑफिसर को 8 जून 1985 को 1 असम रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। देश के उत्तरी और पूर्वी कमान के थिएटरों में पारंपरिक और आतंकवाद विरोधी अभियानों का उनके पास समृद्ध और बहुमुखी अनुभव है। उनकी सभी कमांड नियुक्तियां जम्मू-कश्मीर में थीं, जिसमें एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, एक इन्फैंट्री ब्रिगेड, एक डिवीजन और एक कोर की कमान शामिल है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें