नई दिल्ली: किडनी प्रत्यारोपण मामले में आईएलबीएस देश का अग्रणी संस्थान : पंकज सिंह

नई दिल्ली, 13 मार्च : किडनी प्रत्यारोपण सुविधा और रोगी देखभाल के उच्च मानक के साथ यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) देश का अग्रणी चिकित्सा संस्थान है। यह बातें दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने वीरवार को विश्व किडनी दिवस कार्यक्रम में कहीं।

इस दौरान उन्होंने ‘आईएलबीएस में किडनी केयर में उत्कृष्टता की यात्रा’ को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर का अनावरण किया और सर्वश्रेष्ठ तकनीशियनों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में व्यक्तिगत कहानियां भी शामिल की गईं। सीमा शुक्ला ने लगभग छह वर्षों तक डायलिसिस करवाने के बाद आईएलबीएस में मृतक दाता किडनी प्रत्यारोपण प्राप्त करने के अपने परिवर्तनकारी अनुभव को साझा किया। फरदीन ने अपनी माँ को किडनी दान करने की खुशी और अनुभव को याद किया।

इस अवसर पर आईएलबीएस के कुलपति व निदेशक डॉ एसके सरीन और नेफ्रोलॉजी व किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख डॉ. आरपी माथुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। डॉ सरीन ने किडनी रोगों के निदान और उपचार के लिए उपलब्ध व्यापक सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जिसमें अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट, सीआरआरटी, पेरिटोनियल डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण सेवाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में हल्के-फुल्के अंदाज़ में हास्य कवि वेद प्रकाश वेद ने हास्य की उपचारात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपनी हास्य कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img