Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: किडनी मरीजों को एम्स की ओपीडी में भी मिलेगी डायलिसिस सेवा

नई दिल्ली: -नई डायलिसिस मशीनें लगाने का काम शुरु, आगामी छह महीने में तैयार हो जाएगी नई यूनिट
नई दिल्ली: -नई डायलिसिस मशीनें लगाने का काम शुरु, आगामी छह महीने में तैयार हो जाएगी नई यूनिट

नई दिल्ली, 17 मार्च: एम्स दिल्ली में जल्दी ही ओपीडी के किडनी मरीजों को भी डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी। यहां दिल्ली की सबसे बडी डायलिसिस यूनिट बनने जा रही है। एम्स में 36 नई डायलिसिस मशीनें लगेंगी और उम्मीद है कि आगामी छह महीने में मरीजों को इसका फायदा मिलने लगेगा।

दरअसल एम्स का नेफ्रोलॉजी विभाग (किडनी रोग) मरीजों को पिछले 35 सालों से डायलिसिस की सुविधा प्रदान कर रहा है लेकिन किडनी मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर डायलिसिस बेड बढाने की जरुरत महसूस की जा रही थी। अभी एम्स में किडनी के मरीजों के लिए केवल 24 बेड और 13 डायलिसिस मशीनें है, जबकि मरीजों की संख्या काफी अधिक है। पिछले साल 2023-24 में एम्स के रीनल क्लीनिक में 46 हजार से अधिक मरीज आए थे, जिनमें सात हजार से अधिक नए मरीज थे।

डॉक्टरों के मुताबिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को रेगुलर डायलिसिस की जरुरत होती है, लेकिन मशीनें कम होने की वजह से सबको यह सुविधा नहीं मिल पाती। फिलहाल एम्स में एमरजेंसी परिस्थितियों वाले और एम्स अस्पताल में भर्ती मरीजों को ही डायलिसिस की सुविधा मिल पाती है। अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसी को देखते हुए एम्स प्रशासन ने नेफ्रोलॉजी विभाग को पुरानी ओपीडी बिल्डिंग में जगह दी है, ताकि इलाज की सुविधा बढाई जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि नई डायलिसिस मशीनें लगाने का काम शुरु हो चुका है और आगामी छह महीने में ये यूनिट तैयार हो जाएगी। इसके बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी एम्स में डायलिसिस की सुविधा मिल पाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें