नई दिल्ली: खुशहाल व रचनात्मक शिक्षण वातावरण प्रदान करना मेरा संकल्प :अशोक कुमार 

नई दिल्ली, 18 अगस्त : अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान से संबद्ध राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बीते 12 अगस्त से जारी एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह सोमवार को समाप्त हो गया।

इस दौरान चिकित्सा निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कहा, किसी छात्र या छात्रा द्वारा किसी नए छात्र या छात्रा को परेशान करना, अपमानित करना या उनके साथ दुर्व्यवहार करना एक अपराध है। ऐसा कोई कार्य न करें जो संस्थान के नियमों के विरुद्ध हो। सभी छात्र मिलजुलकर रहें और संस्थान के नियमों का पालन करें। उन्होंने 2025 की नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संस्थान में दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों का स्वागत किया और संस्थान में एक खुशहाल व रचनात्मक शिक्षण वातावरण प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

एंटी रैगिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रो. दिनेश कुमार ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बड़े बच्चों के साथ समय बिताएं ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी की सूचना संस्थान के संकाय या रैगिंग समिति को दी जा सके। इस अवसर पर डीन डॉ आरती मारिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक दीवान और एंटी रैगिंग समिति की सचिव डॉ. पूजा अरोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान रैगिंग विरोधी उपायों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img