Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: हड्डी रोगों व खेल चोटों से पीड़ितों को मिलेगी ‘एंटी-ग्रेविटी ट्रेडमिल’ सुविधा 

नई दिल्ली: हड्डी रोगों व खेल चोटों से पीड़ितों को मिलेगी 'एंटी-ग्रेविटी ट्रेडमिल' सुविधा 
नई दिल्ली: -स्वास्थ्य सचिव ने सफदरजंग अस्पताल में स्थापित मशीनों का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 27 जून : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रोली सिंह ने शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में अत्याधुनिक एंटी-ग्रेविटी ट्रेडमिल सुविधा का उद्घाटन किया। इस सुविधा से पोस्ट-ऑपरेटिव ऑर्थोपेडिक मामलों, खेल चोटों और न्यूरो रिहैबिलिटेशन से गुजरने वाले रोगियों को लाभ होगा और वह तेजी से सामान्य जीवन में वापसी कर सकेंगे।

इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू भांबा के साथ स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के निदेशक डॉ. दीपक जोशी भी मौजूद रहे। डॉ. बंसल ने कहा, एंटी-ग्रेविटी ट्रेडमिल एक क्रांतिकारी पुनर्वास उपकरण है जो चलने या दौड़ने के दौरान रोगी के प्रभावी शरीर के वजन को 80% तक कम करने के लिए अंतर वायु दबाव तकनीक का उपयोग करता है। डॉ. जोशी ने कहा, नई सुविधा से निचले अंग की चोटों वाले व्यक्तियों के लिए दर्द रहित रिकवरी, न्यूरोलॉजिकल स्थितियों के लिए बेहतर पुनर्वास व सटीक चाल प्रशिक्षण और मांसपेशियों की कंडीशनिंग के साथ बेहतर एथलेटिक प्रदर्शन में तेजी से सुधार लाया जा सकेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें