Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: गुणवत्तापूर्ण नवाचार ने देश को रक्षा निर्यात में बनाया वैश्विक नेता

नई दिल्ली: -आत्मनिर्भर भारत पहल से देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आ रही तेजी
नई दिल्ली: -आत्मनिर्भर भारत पहल से देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आ रही तेजी

नई दिल्ली, 7 फरवरी: आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है जिसके चलते ना सिर्फ रक्षा निर्यात में इजाफा हो रहा है। बल्कि देश, वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है। इसके पीछे नवाचार, गुणवत्ता आश्वासन और मानसिकता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह बातें सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार ने मानेकशॉ सेंटर में आयोजित उद्योग गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सम्मेलन में शुक्रवार को कहीं। वह रक्षा विनिर्माण में भारत की प्रगति पर बोल रहे थे। सम्मेलन का उद्देश्य रक्षा विनिर्माण में स्वदेशीकरण और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए रक्षा क्षेत्र व जहाज निर्माण उद्योगों के बीच गहन सहयोग और नवीन रणनीतियों को बढ़ावा देना था। नौसेना के मैटीरियल प्रमुख वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने तकनीकी नवाचार, सहयोग और कठोर परीक्षण को मजबूत और गुणवत्ता-संचालित रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए प्रमुख स्तंभों के रूप में वर्णित किया।

गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशक एन मनोहरन ने रक्षा विनिर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक मजबूत क्यूए-उद्योग साझेदारी और मानकीकृत, अभिनव और जोखिम-प्रबंधित प्रक्रियाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। युद्धपोत उत्पादन के अतिरिक्त महानिदेशक (क्यूए) रियर एडमिरल इकबाल सिंह ग्रेवाल ने रक्षा विनिर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करने में उभरती प्रौद्योगिकियों और सुव्यवस्थित क्यूए प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं, नौसेना के प्रतिनिधियों और गुणवत्ता आश्वासन पेशेवरों ने भाग लिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें