नई दिल्ली: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने संभाला वायु सेना उपप्रमुख का पद

नई दिल्ली, 2 मई : एयर मार्शल पीवीएसएम नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल ने 2013 से 2016 तक पेरिस में एयर अताशे के रूप में कार्य किया है और वायु सेना मुख्यालय (वीबी) में डिप्टी चीफ के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में प्रवेश लेने से पहले देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। जून 1985 में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक के साथ एनडीए से स्नातक की उपाधि प्राप्त एयर मार्शल तिवारी ने को जून 1987 में भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट के रूप कमीशन दिया गया था। उनका विवाह रिचा तिवारी से हुआ है, जो साइटोलॉजी में स्नातकोत्तर हैं। दंपति की दो पुत्रियां हैं।

विभिन्न प्रकार के विमानों पर 3600 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव प्राप्त एयरमार्शल तिवारी एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट होने के अलावा एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए के स्नातक भी हैं। उनके व्यापक क्षेत्रीय अनुभव में विभिन्न हथियारों और प्रणालियों का परिचालन परीक्षण शामिल है, जिसमें 1999 में कारगिल ऑपरेशन ‘लाइटनिंग’ लेजर डेजिग्नेशन पॉड को चालू करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img