Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

नई दिल्ली: एमएएमसी में एक छत के नीचे होगा तकनीक व चिकित्सा का संगम 

नई दिल्ली: एमएएमसी में एक छत के नीचे होगा तकनीक व चिकित्सा का संगम 
नई दिल्ली: -डॉक्टर और इंजीनियर मिलकर विकसित करेंगे मेडिटेक, मिलेगा विभिन्न रोगों का इलाज

नई दिल्ली, 9 जुलाई : गरीब और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को उत्कृष्ट इलाज उपलब्ध कराने के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इनोवेशन सेंटर की स्थापना की गई है जिसका उद्घाटन डीन डॉ. पूनम नारंग ने मंगलवार को किया।

इस अवसर पर एमआईसी स्थापना समिति के सदस्य और सर्जन प्रो. डॉ. अनुराग मिश्रा ने बताया कि यह किसी सरकारी अस्पताल में चिकित्सा नवाचारों को प्रोत्साहित करने की एक अग्रणी पहल है। जिसे आईआईटी दिल्ली के प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्स (आईएचएफसी) के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस केंद्र में डॉक्टर और इंजीनियर एक साथ मिलकर विभिन्न रोगों का इलाज विकसित करेंगे जो स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि एआई का भी प्रयोग किया जाएगा।

डॉ. मिश्रा के मुताबिक एमआईसी में मेडिटेक और डिजिटल स्वास्थ्य नवाचारों का इनक्यूबेशन किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा उपकरणों का डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग और नैदानिक सत्यापन भी किया जाएगा। जिससे डायबिटीज, फेफड़ों के संक्रमण, टीबी और कैंसर के उपचार किए जा सकेंगे। साथ ही थ्री डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम किया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रो. एस. के. साहा और प्रो. सविता मिश्रा के साथ वरिष्ठ डॉक्टर, संकाय, उद्यमी और मेडिकल छात्र मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें