नई दिल्ली: एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए डॉक्टरों ने भरी हुंकार

नई दिल्ली, 31 अगस्त : मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज एवं लोकनायक अस्पताल की आरडीए और राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा के महामंत्री सुनील बंसल ने कहा, चिकित्सा समुदाय ने एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है जिसकी बानगी सभागार में मौजूद लोगों की बड़ी संख्या के रूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं। उसी दक्षता के साथ वह एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान से जुड़कर समाज का उपचार करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक विकल्प नहीं है। बल्कि संकल्प है जिसे पूरा देश समर्थन करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ जनता के साथ जुड़े हुए हैं। उनके साथ चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बी. एल. चौधरी और आरडीए अध्यक्ष डॉ. सौमित डे व अन्य मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img