नई दिल्ली: एक देश- एक नर्स- एक वेतन का नियम लागू हो

नई दिल्ली, 6 मई : ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन (एआईजीएनएफ) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार से नर्सिंग संवर्ग कर्मियों को एक समान वेतन देने की मांग की गई है।

इस सम्मेलन का आयोजन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के मिनी सभागार में किया गया जिसमें देशभर की केंद्रीय, सांविधिक, स्वायत्त एवं राज्य सरकारों की नर्सेज यूनियनों एवं फेडरेशनों के 35 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान नर्सिंग समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद फेडरेशन को आठवें वेतन आयोग में एक देश- एक नर्स- एक वेतन नीति शामिल करने के बाबत अधिकृत किया गया।

सम्मेलन में नर्सों ने फेडरेशन के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन भी किया। सफदरजंग अस्पताल की रिंकी डैंग को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और अनीता पंवार को महासचिव चुना गया। आशा भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय नर्स पुरस्कार से सम्मानित प्रेम रोज सूरी को संयुक्त सचिव की कमान सौंपी गई। जबकि वंदना कौशिक, बीना मैसी, अनिता कटारिया, सुनीता डबास, अलका, जितेंद्र, आशा रवि, सुनीता नागपाल और सविता ओबेरॉय को कार्यकारी सदस्य के तौर पर निर्वाचित किया गया। वहीं, फेडरेशन की निवर्तमान महासचिव जीके खुराना को राष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img