नई दिल्ली: दिल्ली वालों को घर के नजदीक मिलेगा दांतों का इलाज

नई दिल्ली, 20 मार्च: स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने वीरवार को 6 नई मोबाइल डेंटल वैन को मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान (एमएआईडीएस) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये चलते -फिरते क्लीनिक दिल्ली वालों को उनके घर के नजदीक दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने ‘स्वस्थ मुस्कान दिल्ली की पहचान’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि आज से नए मोबाइल डेंटल वैन दिल्ली की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। जो सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक दंत चिकित्सा प्रदान करेंगे। इन वैन में एमएआईडीएस के दंत विशेषज्ञ लोगों को दांतों की सफाई, फिलिंग और दर्द से राहत देने वाली दवाओं के साथ सभी प्रकार के दंत रोगों के इलाज मुहैया कराएंगे। इस वातानुकूलित वैन में लोगों को जल्द ही डेंचर की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

दिल्ली सरकार की मोबाइल डेंटल वैन सेवा के प्रभारी डॉ विक्रांत मोहंती ने बताया कि यह वैन अत्याधुनिक डिवाइस से लैस है और इसमें डेंटल एक्स-रे मशीन, संक्रमण नियंत्रण प्रणाली और मरीजों के इलाज के लिए सभी जरुरी सुविधाएं मौजूद है। मोहंती ने कहा कि इस पहल का मुख्य उददेश्य दिल्ली में दांतों के स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाना और लोगों को आसानी से डेंटल चिकित्सा सेवाएं उपलबध कराना है।

सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे शिविर

डॉ मोहंती ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति दांतों की समस्याओं से पीड़ित न रहे और सभी को स्वस्थ्य मुस्कान मिले। ये मोबाइल वैन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाएंगी और सार्वजनिक जगहों पर शिविर लगाएंगी। इन शिविरों में दंत चिकित्सक लोगों के दांतों की जांच करेंगे, उन्हें डेंटल हेल्थ के बारें में शिक्षित करेंगे और उन्हें जरुरी इलाज देंगे। यह पहल उन लोगों के लिए विशेष रुप से फायदेमंद होगी, जो डेंटल अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं , जैसे कि गरीब और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग।

 

गलतियों को सुधारकर पा सकते है खूबसूरत मुस्कान

एमएआईडीएस के प्रोफेसर डॉ ज्ञानेंद्र ने बताया है कि स्वस्थ मुस्कान के लिए ब्रश करना और फ्लॉसिंग करना बेहद जरूरी हैं। दंत देखभाल के दौरान कुछ सामान्य गलतियां दांतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इनमें अधिक दबाव से ब्रश करना, गम लाइन की अनदेखी करना।जहां प्लाक जमा होता है वहां फ्लॉसिंग को नजरअंदाज करना, जो दांतों के बीच से भोजन और प्लाक निकालने में मदद करता है। गलत तरीके से फ्लॉसिंग करना। खाने के तुरंत बाद ब्रश करना। टूथब्रश को समय-समय पर बदलना भूल जाना। जीभ की सफाई को नजरअंदाज करना। जल्दी-जल्दी ब्रश करना, जो प्लाक को पूरी तरह से नहीं हटा पाता। इन गलतियों से बचकर और सही तरीके से ब्रश और फ्लॉसिंग की आदतें अपनाकर आप, अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही एक खूबसूरत मुस्कान पा सकते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img