Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने डॉ. वत्सला अग्रवाल को नियुक्त किया डीजीएचएस

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने डॉ. वत्सला अग्रवाल को नियुक्त किया डीजीएचएस
नई दिल्ली: -डॉ. मुनीशा अग्रवाल बनाया मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का नया डीन

नई दिल्ली, 19 अगस्त : दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को डॉ. वत्सला अग्रवाल के रूप में नया महानिदेशक (डीजीएचएस) मिल गया है। इससे पहले वह दीपचंद बंधु अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसएजी) के रूप में कार्यरत थीं। वहीं, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) के एनेस्थीसिया विभाग की निदेशक प्रोफेसर डॉ. मुनीषा अग्रवाल को पदोन्नत करके एमएएमसी का नया डीन बनाया गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव (मानव संसाधन-चिकित्सा) शरत कुमार के हस्ताक्षर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त चिकित्सकों या अधिकारियों को एतद्द्वारा अपने वर्तमान नियुक्ति स्थान से कार्यमुक्त किया जाता है। साथ ही निर्देश दिया जाता है कि वे अपने वर्तमान विभाग से किसी औपचारिक कार्यमुक्ति आदेश की प्रतीक्षा किए बिना अपने नए नियुक्ति स्थान पर रिपोर्ट करें। इसके अतिरिक्त, कार्यभार सौंपने और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया को तत्काल पूरा किया जाए।

बता दें कि डॉक्टर रति मक्कड़ के डीजीएचएस पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का लाभ लेने के बाद से यह पद खाली था। उनके बाद से डिप्टी डीजीएचएस डॉ राजेश कुमार डीजीएचएस का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। डॉ. रति मक्कड़ से पहले डीजीएचएस के पद पर कार्यरत डॉक्टर को जनवरी माह में निलंबित कर दिया गया था और करीब 2 महीने तक कोई नियुक्ति नहीं की गई। फिर अप्रैल माह में डॉक्टर रति मक्कड़ को डीजीएचएस की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें