नई दिल्ली: देश की आकांक्षाओं के अग्रदूत हैं अंतरिक्ष यात्री: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 24 अगस्त : हम (भारत) अंतरिक्ष को केवल अनुसंधान के क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि कल की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, ऊर्जा और मानवता के भविष्य के रूप में देखते हैं। हम पृथ्वी की सतह से आगे बढ़कर अंतरिक्ष की नई सीमाओं की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। हम चंद्रमा से लेकर मंगल तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं और आज, राष्ट्र गगनयान जैसे मिशनों के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसरो के पहले अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान का हिस्सा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीबी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को सम्मानित करने के दौरान नई दिल्ली में कहीं। रक्षा मंत्री ने चारों गगनयात्रियों को देश के रत्न और राष्ट्रीय आकांक्षाओं के अग्रदूत बताया। सम्मान समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री ने कहा, भारत दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में गर्व से ऊंचा स्थान रखता है। इसका अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल प्रयोगशालाओं और प्रक्षेपण यान तक ही सीमित नहीं है। यह हमारी राष्ट्रीय आकांक्षाओं और वैश्विक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। चंद्रयान से लेकर मंगलयान तक, हमने यह प्रदर्शित किया है कि सीमित संसाधनों के साथ भी, असीमित इच्छाशक्ति सबसे चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को उल्लेखनीय उपलब्धियों में बदल सकती है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दुनिया एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुकी है जहां अंतरिक्ष अब केवल सैन्य शक्ति या तकनीकी कौशल का प्रतीक नहीं, बल्कि मानव सभ्यता की सामूहिक यात्रा का एक नया पड़ाव है। उन्होंने कहा, भारत ने हमेशा दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है और आज, हमारे वैज्ञानिक व अंतरिक्ष यात्री उसी संदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से प्राप्त प्रौद्योगिकियां, चाहे वह संचार उपग्रह हों, मौसम निगरानी या आपदा प्रबंधन, भारत के हर गांव और हर खेत तक सेवाएं पहुंचा रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img