नई दिल्ली: डेजर्ट एयर कूलर में नहीं पनपेगा डेंगू-मलेरिया का लार्वा !

नई दिल्ली, 20 सितम्बर : गर्मी के मौसम ठंडी हवा देने वाला डेजर्ट एयर कूलर अब मच्छर प्रजनन की वजह नहीं बन सकेगा। जिसके चलते मानसून के मौसम में डेंगू-मलेरिया जैसे रोग को नियंत्रित करने में आसानी होगी।

दरअसल, एम्स दिल्ली की वर्कशॉप डिवीजन ने एक ऐसी जाली विकसित की है जो डेंगू -मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाएगी। यह जाली कूलर की टंकी पर आसानी से फिट होने के बाद न सिर्फ मच्छर का प्रवेश रोक देती है। बल्कि मच्छर रोधी दवा के लेप से समृद्ध होने के चलते मच्छर का अंत भी कर देती है। इस जाली का विकास एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास के अभिनव विचार से किया गया है। जिसका प्रदर्शन केंद्रीय विद्यालय किदवई नगर में छात्रों को डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के बारे में जागरूक करने के दौरान एक वीडियो क्लिप के जरिये किया गया। इस दौरान सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय के.राय भी मौजूद रहे।

वीडियो में डॉ. श्रीनिवास, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए डेजर्ट कूलर में पानी के स्तर से ऊपर जाली लगाने की अभिनव रणनीति का प्रदर्शन करते नजर आए। इस सरल लेकिन प्रभावशाली हस्तक्षेप को छात्रों और शिक्षकों दोनों ने एक व्यावहारिक विधि के रूप में सराहा, जिसे घरों में आसानी से लागू किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. संजय राय ने कहा, डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के बाबत बच्चों में जागरूकता लाने और व्यवहार परिवर्तन की सबसे अधिक आवश्यकता है। क्योंकि वे अपने परिवारों और आस-पड़ोस में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम का संदेश फैलाने में प्रभावी संदेशवाहक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. श्रीनिवास और डॉ. राय ने मच्छरजनित रोगों के नियंत्रण के बाबत छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।

एयर कूलर और डेजर्ट कूलर में अंतर?
इन दोनों में मूल अंतर यह है कि कमरे के एयर कूलर कमरों के अंदर रखे जाते हैं जबकि डेजर्ट एयर कूलर कमरे के बाहर खिड़की पर लगे होते हैं। यह एयर कूलर की तुलना में व्यापक क्षेत्रों को कवर करता है। डेजर्ट कूलर पानी को वाष्पित करके हवा को ठंडा करता है। इसमें एक पंखा, एक पानी की टंकी और एक गीली बत्ती, पैड या फ़िल्टर होता है। पंखा बाहर से गर्म और शुष्क हवा खींचता है और उसे गीली बत्ती, पैड या फिल्टर से गुजारता है, जिससे ठंडी हवा मिलती है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img