नई दिल्ली: बहादुर सैनिकों के लिए दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत

नई दिल्ली, 12 मई : भारत- पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने सोमवार से मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत की।

डीएमए हाउस, दरियागंज में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने किया। उन्होंने डीएमए के प्रयासों की सराहना की तथा सभी सदस्यों और रक्तदाताओं को उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डीएमए अध्यक्ष डॉ गिरीश त्यागी ने बताया कि डीएमए के 12 विभिन्न ब्रांच पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेडिकल, पैरामेडिकल सहित अन्य कर्मचारी ब्लड डोनेट कर सकते हैं।

ब्लड डोनेशन कैंप के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ अश्वनी डालमिया ने बताया कि सोमवार को डीएमए की विभिन्न ब्रांच पर आयोजित कैंप में कुल 150 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। इनमें सबसे अधिक 50 यूनिट रक्त एम्स दिल्ली के जयप्रकाश नारायण ट्रॉमा सेंटर की टीम ने संग्रहित किया। डॉ सतीश लांबा ने बताया कि रक्तदान करने वालों में डॉ गिरीश त्यागी के साथ परिवार कल्याण निदेशालय की पूर्व निदेशक डॉ वंदना बग्गा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img