नई दिल्ली: अस्पताल की रोगी सेवाओं में सुधार, केंद्र से मिला प्रमाण पत्र

नई दिल्ली, 12 फरवरी: मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के मामले में दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल को केंद्र सरकार से मानक सेवा प्रमाण पत्र मिला है।

दरअसल, डीडीयू अस्पताल ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन के लिए आवेदन किया था। 2023 में स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर की टीम ने अस्पताल का औचक आकलन करने के बाद सभी सेवाओं को मानक कसौटी पर परखा। इस दौरान अस्पताल को 88% स्कोर प्राप्त हुआ। वहीं, लेबर रूम की सुविधाओं के तहत 85% और मैटरनिटी ओटी की सुविधाओं (लक्ष्य मानक सहित) के लिए 88% स्कोर मिला। 2024 के अंत में दूसरे औचक आकलन के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से मानक कसौटी पर परखा गया। जिसके बाद 86% स्कोर प्राप्त हुआ।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ बीएल चौधरी ने बताया कि डीडीयू अस्पताल को केंद्र सरकार से मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र हमारी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का एंडोर्समेंट है। यह प्रमाणन वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए व्यापक ढांचे का आकलन करने के बाद दिया जाता है जिसमें अस्पताल के गुणवत्ता प्रबंधन, रोगी अधिकार, सेवा प्रावधान, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, परिणाम और सहायता सेवाओं से जुड़ी 8 चिंताएं शामिल होती हैं। यह मानक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाया है, जिसका मकसद सरकारी चिकित्सा संस्थानों की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img