Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव नहीं आंदोलन : जाधव

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव नहीं आंदोलन : जाधव
-वैश्विक कल्याण आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रालयों के साथ एकजुट हुए योग संस्थान

नई दिल्ली, 29 मई : केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो मंत्रालयों, संस्थानों और नागरिकों को समग्र स्वास्थ्य के लिए साझा प्रतिबद्धता में एकजुट करता है।

वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों पर चर्चा और रणनीति बनाने के लिए सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी में आयोजित अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) की बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर जाधव ने समान योग प्रोटोकॉल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए योग गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी विभागों से योग संगम में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सबसे बड़े वैश्विक आंदोलनों में से एक बन गया है, जिसमें केवल देश में ही लगभग 24 करोड़ लोग भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा, इस समारोह में 21 जून 2025 को एक साथ 1 लाख से अधिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय समारोह दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त सचिव मोनालिसा दाश ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन ना होकर विश्व को भारत के शाश्वत उपहार का उत्सव है। इस वर्ष इसका 11वां संस्करण मनाया जा रहा है, हमारा ध्यान गहन जुड़ाव, व्यापक पहुंच और स्थायी प्रभाव पर है। समग्र सरकार के दृष्टिकोण के माध्यम से, हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को वास्तव में समावेशी और परिवर्तनकारी बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें