Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: अब अटलजी की प्रतिमा का अनावरण होने के आसार 

-अस्पताल के गेट नंबर 9 पर खड़ी है अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद कांसे की मूर्ति
-अस्पताल के गेट नंबर 9 पर खड़ी है अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद कांसे की मूर्ति

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पिछले आठ महीने से राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रांगण में तिरपाल में लिपटी खड़ी है। प्रतिमा का अनावरण एक वीआईपी के हाथों से होना है जो तमाम कार्यक्रमों और समारोहों में व्यस्त रहने के चलते लुटियन जोन के एक कोने से दूसरे कोने तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, वीआईपी को आमंत्रण देकर ऊहापोह की स्थिति में फंसे अस्पताल के शीर्ष अधिकारी खुद भी प्रतिमा का अनावरण नहीं कर पा रहे हैं। वैसे आसार ऐसे बन रहे हैं कि अटल जी के जन्मदिन (25 दिसंबर ) पर, इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो जाएगा।

इस आदमकद प्रतिमा को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया गया है। यह कालेज राम मनोहर लोहिया अस्पताल के साथ एकीकृत है और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध है। प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांगने की प्रक्रिया की जा चुकी है। लेकिन कोई उत्तर न होने के कारण इसका अनावरण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से कराने की सोची गई लेकिन उनके कार्यालय से भी शायद जवाब नहीं आया क्योंकि अनुरोध प्रधानमंत्री कार्यालय में लंबित है। इस बीच अस्पताल के तीन निदेशक बदल गए। इनमें से एक सेवानिवृति के चलते, दूसरे अस्थायी पद के चलते और तीसरे प्रशासनिक अनुभव न होने के चलते प्रतिमा का वीआईपी अनावरण कराने में नाकाम रहे।

इस कॉलेज को 2009 में स्थापित किया गया था जिसे पोस्ट ग्रेजुएशन और सुपर स्पेशलाइजेशन कॉलेज के रूप में पहचाना जाता था। 2016 में वाजपेयी के निधन के बाद आरएमएल अस्पताल के तत्कालीन निदेशक डॉ. वीके तिवारी ने 2019 में कॉलेज का नाम वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव सरकार से मंजूर करा लिया। इस दौरान 100 सीटों के साथ एमबीबीएस पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की गई। वहीं मार्च 2025 में तत्कालीन निदेशक डॉ अजय शुक्ला ने अटल जी की आदमकद कांसे की मूर्ति बनवाकर अस्पताल परिसर के गेट नंबर नौ के सामने लगवा दी। तब से यह मूर्ति तिरपाल में लिपटी है और अनावरण की प्रतीक्षा कर रही है। हालांकि, अब मूर्ति को होर्डिंग से ढक दिया गया है। अस्पताल का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर कुछ कहने को तैयार नहीं है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें