Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: आईएनएस तमाल ने इतालवी नौसेना संग किया पासेक्स अभ्यास

नई दिल्ली: आईएनएस तमाल ने इतालवी नौसेना संग किया पासेक्स अभ्यास
नई दिल्ली: -चार दिवसीय यात्रा के साथ आईएनएस तमाल का इटली में बंदरगाह प्रवास संपन्न

नई दिल्ली, 17 अगस्त : भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमाल इटली के नेपल्स में स्वतंत्रता दिवस मनाकर शनिवार को अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

आईएनएस तमाल ने नेपल्स बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, इतालवी नौसेना के हाल ही में कमीशन किए गए लैंडिंग हेलीकॉप्टर डॉक (एलएचडी), आईटीएस ट्राइस्टे के साथ एक मार्ग अभ्यास (पासेक्स) में भाग लिया। पासेक्स के दौरान संयुक्त अभियानों में संचार अभ्यास, युद्धाभ्यास और उड़ान संचालन और समुद्री सवारों का आदान-प्रदान शामिल था, जिसका समापन अंततः स्टीम पास्ट में हुआ।

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जहाज पर एक औपचारिक परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही जहाज के चालक दल ने रोम स्थित भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी भाग लिया। नेपल्स बंदरगाह प्रवास के दौरान, जहाज ने भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग और सहभागिता को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई गतिविधियों में भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर ने इतालवी नौसेना के लॉजिस्टिक्स कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल पियरपाओलो बुद्री और नेपल्स की डिप्टी मेयर लॉरा लिएटो से मुलाकात की।

दोनों पक्षों ने भारत-इटली रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के अंतर्गत विभिन्न पहलों पर चर्चा की। आईएनएस तमाल चार दिवसीय यात्रा (13-16 अगस्त) के समापन के साथ ही 16 अगस्त को नेपल्स से रवाना हो गया। इस दौरान भारत में अपने गृह अड्डे पहुंचने के रास्ते में आने वाले अन्य यूरोपीय और एशियाई बंदरगाहों का दौरा करेगा, जिससे समुद्री कूटनीति को बढ़ावा मिलेगा और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया जा सकेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें