Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Murder Case: पैसे चोरी के शक में साथी राजमिस्त्री की पिटाई, सिर दीवार से टकराने के बाद मौत; आरोपी फरार

Murder Case: पैसे चोरी के शक में साथी राजमिस्त्री की पिटाई, सिर दीवार से टकराने के बाद मौत; आरोपी फरार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में जेब से पैसे चोरी करने के शक में हुए विवाद के बाद एक राजमिस्त्री की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि जीटा-2 सेक्टर में निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथी गणेश के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान गणेश का सिर दीवार से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। अगले दिन मकान मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराजगंज का रहने वाला था और जीटा-2 सेक्टर में एक निर्माणाधीन मकान में रहकर टाइल लगाने का काम करता था। उसी मकान में अंबेडकर नगर निवासी रामसहाय भी उसके साथ काम करता था। पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के दोस्त बताए जा रहे हैं और साथ ही निर्माण कार्य करते थे।

बताया गया कि देर रात रामसहाय को शक हुआ कि उसकी जेब से कुछ पैसे गायब हैं और यह रकम गणेश ने निकाली है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि रामसहाय ने गणेश की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान गणेश का सिर जोर से दीवार से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह वहीं बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी ने गणेश की हालत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे सोया हुआ समझकर खुद भी सोने चला गया।

अगली सुबह मकान मालिक निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो उसने गणेश को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके सिर से खून निकल रहा था। स्थिति गंभीर देखकर मकान मालिक उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोट के कारण गणेश को बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से भी आवश्यक जानकारी जुटाई है। घटना के बाद से आरोपी रामसहाय फरार बताया जा रहा है।

सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद गणेश की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें