Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Eid ul Fitr 2025: दिल्ली में मुख्तार अब्बास नक़वी ने इमामिया हॉल मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज

Eid ul Fitr 2025: दिल्ली में मुख्तार अब्बास नक़वी ने इमामिया हॉल मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली में इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने इमामिया हॉल मस्जिद में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देशवासियों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। नमाज अदा करने के बाद उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर सौहार्द बनाए रखें और समाज में किसी भी प्रकार की कटुता को स्थान न दें। उन्होंने कहा, “सभी देशवासियों को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पूरे देश में जश्न के साथ ईद मनाई जा रही है। यह मीठी ईद है, इसलिए इस दिन किसी भी तरह की कड़वी बात या हरकत नहीं होनी चाहिए।”

ईद-उल-फितर को लेकर पूरे देश में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटी। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में ईद के जश्न को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। विभिन्न शहरों में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां लोग एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दे रहे हैं और पारंपरिक पकवानों का आनंद ले रहे हैं।

ईद-उल-फितर रमजान के एक महीने के कठिन उपवास और अल्लाह की इबादत के बाद आने वाला एक विशेष त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। यह त्योहार सिर्फ आत्मशुद्धि का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का भी अवसर होता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें