डोर टू डोर में सांसद कार्तिकेय को मिला अपार जन समर्थन, जनता ने भाजपा को जीतने का संकल्प लिया

डोर टू डोर में सांसद कार्तिकेय को मिला अपार जन समर्थन, जनता ने भाजपा को जीतने का संकल्प लिया

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका 28 सितंबर

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क के तहर मेन बाजार पिंजौर, नालागढ़ रोड पिंजौर बाजार, प्रीतम कॉलोनी मढ़ावाला, भरत नगर कालका, शिव नगर कालका में भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए वोट मांगे।

 

वहीं पिंजौर बाजार में शक्ति रानी शर्मा के लिए डोर टू डोर प्रचार करते समय सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ संत शर्मा व हर्ष चड्डा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया। शक्ति रानी शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुए तमाम नेता व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।

सांसद कार्तिकेय ने पिंजौर के मुख्य बाजार में सम्मानित बड़े-बुजुर्गों, माताओं, बहनों, बेटियों एवं युवा साथियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था एवं सुशासन को मजबूत करने की अपील की।

मैन बाजार पिंजौर के व्यापारी वर्ग द्वारा सांसद कार्तिकेय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया और कालका से भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा को समर्थन दिया। इसके बाद कार्तिकेय शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र के ऋषि आश्रम सीतोमाजरी, मढ़ावाला में अनंत श्री विभूषित सद्गुरु देव स्वामी बाल योगी जी महराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिव्य अवसर पर सभी ने भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा के विजयश्री की कामना की।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img