Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

कालका के विकास के लिए भाजपा को जिताएं : शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा
कालका के विकास के लिए भाजपा को जिताएं : शक्ति रानी शर्मा

कालका के विकास के लिए भाजपा को जिताएं : शक्ति रानी शर्मा

– कालका को नशा मुक्त बनाएंगे, रोजगार के अवसर आएंगे।

– माँ कालका का इशारा है इसलिए उन्होंने मुझे दोबारा आपके बीच भेजा है : शक्ति रानी शर्मा

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका ,28 सितंबर भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने शनिवार को डखरोग, बघारनी, धामसू, शिव कॉलोनी पिंजौर, गुप्ता कॉलोनी पिंजौर, लाल र्क्वाटर वाली गली पिंजौर, घाटीवाला, कुराड़ी मोहल्ला कालका में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

प्रचार के दौरान शक्ति रानी शर्मा गांव खोई पहुंची। यहां लोगों ने शक्ति रानी शर्मा का स्वागत किया। साथ ही गांव वासियों ने शक्ति रानी शर्मा के समक्ष अपनी दिक़्क़तें रखीं। वहीं शक्ति रानी शर्मा ने सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का विश्वास दिलाया। ऐसे ही वे गांव बघारनी पहुँची यहां लोगों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में गाँववासी पहुंचे। शक्ति रानी शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ कालका का इशारा है इसलिए उन्होंने मुझे दोबारा आपके बीच भेजा है। आप मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं लेकिन अगर आप मुझे सेवा का मौक़ा देंगे तो मैं इसे प्राथमिकता दूँगी। हमारे कालका पर पिछड़े होने का टैग है जिसे हटाना है। पिछले 70 साल में ये नहीं हटा तो अब क्या हम ज़िंदगी भर ऐसे ही रहेंगे। हमारे जो नुमाइंदे रहे हैं उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हमारे बच्चों की शिक्षा का स्तर अच्छा होना चाहिए।

यहां सड़क होनी चाहिए और हर गांव में डिस्पेंसरी होनी चाहिए। भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि हमारा क्षेत्र हिमाचल के साथ लगता हुआ है हम चाहते हैं इसे अर्ध पहाड़ी क्षेत्र घोषित किया जाय ताकि यहां निवेश के रास्ते खुले लोगों को नौकरियाँ मिले। सिर्फ़ बीजेपी ही आप लोगों के स्वास्थ्य के लिए आपके बच्चों के लिए सोचती है। बीजेपी सरकार में ही आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएँ बनी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *