मोरनी के गांव कोटी में मेडिकल एवं रक्त जाँच कैंप में 250 से अधिक लोगों को मिली निशुल्क मेडिकल सुविधा

मोरनी के गांव कोटी में मेडिकल एवं रक्त जाँच कैंप में 250 से अधिक लोगों को मिली निशुल्क मेडिकल सुविधा

मोरनी 2 मार्च, पंडित केदारनाथ शर्मा हॉस्पिटल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ़ से हर रविवार की तरह इस बार भी कालका विधानसभा में नि शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। मोरनी के कोटी गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यह कैम्प लगाया गया। कैंप में सामान्य रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की जांच की। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने निः शुल्क मेडिकल कैम्प का लाभ लिया।

कैम्प में 250 से अधिक मरीज़ पहुँचे। जिनमे से सामान्य रोग के 117, हड्डी रोग के 44, नेत्र रोग के 56, और खून की जाँच करवाने के लिए 44 मरीज़ पहुँचे। कैम्प में आने वाले लोगों की हैप्पी कार्ड आयुष्मान कार्ड और फ़ैमिली आईडी से जुड़ी दिक्कतें भी दूर की गई तथा नए कार्ड भी बनवाए गए। कैंप में निःशुल्क रक्त जाँच के साथ ही मरीज़ों को दवाइयां भी दी गई।

हर रविवार कालका विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों में विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा लगाया जाता है निः शुल्क मेडिकल कैम्प। इस दौरान ख़ुद विधायक भी हर कैम्प में मौजूद रहती हैं और लोगों का हाल चाल जानती हैं। वहीं क्षेत्र के लोग भी इस मौके पर विधायक से मिलते है और अपनी समस्या बताते हैं और विधायक द्वारा मौके पर ही उन समयाओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img