Greater Noida: मेंटेनेंस फंड घोटाले के विरोध में आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में रैली

Greater Noida: मेंटेनेंस फंड घोटाले के विरोध में आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में रैली

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसाइटी में निवासियों ने मेंटेनेंस फंड के दुरुपयोग और कथित घोटाले के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। आरोप है कि एडहॉक एओए (AAOA) द्वारा करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। इस विरोध में निवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सोसाइटी में रैली निकाली और अपनी नाराजगी प्रकट की।

निवासियों ने बताया कि 18 जनवरी को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में जब उन्होंने एडहॉक एओए से मेंटेनेंस फंड के खर्चों का पारदर्शी विवरण मांगा, तो उनके साथ अभद्रता की गई। इस अस्वीकार्य व्यवहार और वित्तीय अनियमितताओं के कारण जीबीएम में उपस्थित सभी निवासियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एडहॉक एओए को निस्काषित करने का फैसला किया।

निवासी लोकेंद्र और अमरनाथ ने आरोप लगाया कि जीबीएम के लोकतांत्रिक फैसले के बावजूद, कोर्ट रिसीवर ऑफिस के साथ साठ-गांठ के कारण एडहॉक एओए अब भी अवैध रूप से कार्य कर रही है और मनमाने फैसले ले रही है। आज तक मेंटेनेंस फंड का कोई पारदर्शी और सत्यापित हिसाब निवासियों के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोर्ट रिसीवर और एडहॉक एओए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करते, पारदर्शिता नहीं अपनाते और जनता को पूरा हिसाब नहीं देते, तो आने वाले दिनों में कोर्ट रिसीवर ऑफिस के सामने धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार, लूट और मनमानी व्यवस्था के खिलाफ है।

निवासियों का कहना है कि जब तक सोसाइटी फंड की निष्पक्ष जांच, पूरा हिसाब और रेजिडेंट्स के अधिकार बहाल नहीं होते, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा और तेज किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img