Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दिल्ली : मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, बोले, दिल्ली की जनता से जो वादा किया है उसको पूरा करेंगे

Delhi News : दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली नगर निगम के गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का गुरुवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर , निगम पार्षद प्रियंका गौतम और निगम अधिकारी मौजूद थे। वहीं मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर चल रहे सुधार कार्य के बीच जमीनी स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की।

निगम अधिकारियों को निर्देश दिए

दरअसल, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर 84 लाख मैट्रिक टन कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़े के निस्तारण का काम तेजी से हो रहा है। आने वाले 6 महीना में इस लैंडफिल साइड से 7000 से 8000 मैट्रिक टन कूड़ा रोजाना प्रोसेस होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से काम हो रहा है उसे तरीके से कूड़े को हटाने में चार-पांच साल लग जाएंगे। हमने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार है वह अपने निर्धारित क्षमता 7000 से 8000 मेट्रिक टन रोजाना प्रक्रिया करें,
इसके अलावा तेजी से हटाने के लिए एक और एजेंसी को लगाने का निर्देश दिया गया है।

कूड़े का पहाड़ खत्म होगा

निर्देश देते हुए कहा कि तीन से चार महीना के अंदर नई एजेंसी को लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। दो एजेंसी मिलकर काम करेंगी तो तेजी से कूड़े का निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार सालों में गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ खत्म हो पाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली के लोगों से संकल्प और वादा है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वादे को पूरा करना सुनिश्चित कर रही है।

सीएम ऑफिस से हो रही मॉनिटरिंग

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की तरह हम बहाने नहीं बना रहे हैं। अधिकारी और प्राइवेट ठेकेदार को स्पष्ट कर दिया गया है कि जो लक्ष्य है उसे पूरा करना होगा। जो भी संसाधन की जरूरत होगी दिल्ली सरकार उसे उपलब्ध कराएगी। इस पूरे मामले पर एनजीटी ने जो निर्देश दिया है उसका भी पालन किया जाएगा। सीएम ऑफिस से पूरे कार्य की मॉनीटरिंग हो रही है। दिल्ली को प्रदूषण से रोकना हमारा सबसे बड़ा काम है। आने वाले समय में दिल्ली की हर गाड़ी की मॉनिटरिंग की जाएगी, हर कंस्ट्रक्शन साइट की मॉनिटरिंग की जाएगी।

सीबीआई कार्रवाई करेगी

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर पर चल रही सीबीआई के छापे को लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने घोटाला कर रखा है, उनके घर पर अगर अभी तक रेड नहीं हुई उनके घर पर भी छापेमारी होने वाली है। जिसने दिल्ली को लूटा है, उसके खिलाफ सीबीआई कार्रवाई करेगी। जो अब पंजाब को लूट रहे हैं वह लोग बाज आ जाए पंजाब के लोग तो हिसाब करेंगे ही उससे पहले सीबीआई और ईडी भी हिसाब करेगी। लौटकर कोई भाग नहीं पाएगा यह सरकार बदल गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें