Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

MCD Heat action Plan Delhi: एमसीडी का हीट एक्शन प्लान लागू, मजदूरों से पक्षियों तक सुरक्षा कवच तैयार

MCD Heat action Plan Delhi: एमसीडी का हीट एक्शन प्लान लागू, मजदूरों से पक्षियों तक सुरक्षा कवच तैयार

नई दिल्ली में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 2026 का व्यापक हीट वेव एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों, सफाई कर्मियों, मजदूरों और यहां तक कि पशु-पक्षियों को भी गर्मी के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है। यह कदम दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है।

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा के अनुसार, इस योजना में स्वास्थ्य, बागवानी और निर्माण विभागों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से तय किया गया है। नगर निगम के स्कूलों, डिस्पेंसरियों, दफ्तरों और सामुदायिक केंद्रों में ठंडे पेयजल, पंखे और कूलर की व्यवस्था तेज कर दी गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में पानी की उपलब्धता भी बढ़ाई जा रही है ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

सफाई कर्मियों और मालियों की सुरक्षा के लिए ओआरएस किट वितरित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उनके काम के समय में बदलाव कर उन्हें दोपहर की तेज धूप से बचाने की व्यवस्था की गई है। यह कदम खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए राहत देने वाला है जो लगातार खुले में काम करते हैं।

निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। ठेकेदारों को मजदूरों के लिए छांव, पीने का पानी और ओआरएस उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली के बड़े पार्कों में पक्षियों और आवारा जानवरों के लिए पानी के बर्तन रखने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि गर्मी के दौरान वे भी सुरक्षित रह सकें। वहीं अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कूलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि हीट स्ट्रोक के मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसके अलावा कचरे में आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी भी सख्त कर दी गई है। एमसीडी का यह पूरा प्लान इस बात का संकेत है कि इस बार गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर वर्ग की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें