Rajendra Nagar Accident: मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने की आपात बैठक, अवैध कोचिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने की आपात बैठक, अवैध कोचिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजेंद्र नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने अफसरों के साथ आपात बैठक की. इस दौरान उन्होंने एमसीडी के अधिकारियों को अवैध रूप से चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इस आपात बैठक में एमसीडी आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि इस घटना के मद्देनजर एक जूनियर इंजीनियर को टर्मिनेट किया गया है, जबकि एक सहायक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है.

बैठक के अंत में मेयर डा. शैली ओबेरॉय ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी कोचिंग सेंटर जो एमसीडी के नियम कानून व निर्माण उपनियम का उल्लंघन कर रहे हो, उन सभी कोचिंग सेंटर पर सख्त कार्रवाई की जाए. डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि किसी भी कोचिंग सेंटर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. किसी भी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कोचिंग सेंटर को छोड़ा न जाए.

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img