Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura : मथुरा में स्वामी निरंजनदेव तीर्थ की 30वीं पुण्यतिथि महोत्सव शुरू, अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लिया आशीर्वाद

Mathura : मथुरा में गोवर्धन मठ पुरी के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ की 30वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महोत्सव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कार्यक्रम में शिरकत की और ब्रह्मलीन शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन और आरती की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोवर्धन मठ पुरी के वर्तमान 145वें पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने शंकराचार्य को बौद्ध धर्म का पवित्र अंगवस्त्र खादा, मां तारा का छायाचित्र, विशेष हस्तशिल्प हाथी तथा राज्य सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक और अरुणाचल प्रदेश सरकार का राजकीय स्मृति चिह्न भेंट किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजनदेव तीर्थ ने हमेशा देश और समाज को नई और सही दिशा दिखाने का कार्य किया है। आज वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ भी उसी गौरवशाली परंपरा और सेवा भाव को आगे बढ़ा रहे हैं।

दो दिवसीय महोत्सव के तहत शनिवार दोपहर 12 बजे विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें