Mathura : वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के साधक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Mathura : मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी के रूप में हुई है जो दीक्षा के बाद आश्रम में रसिक बिहारी शरण उर्फ रसिक दुलारी शरण के नाम से रह रहे थे। इस घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर से वृंदावन पहुंचे परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद दीपक का परिवार से संपर्क पूरी तरह कट गया था। कई बार मिलने की कोशिश करने पर भी आश्रम प्रशासन ने उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया। परिजनों ने मौत पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि यह आत्महत्या है तो मृतक के शरीर और गुप्तांगों पर धारदार हथियार के निशान कैसे आए।

मामले में मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की मां और भाई वृंदावन पहुंच चुके हैं और पंचायतनामे के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

एसपी सिटी ने बताया कि प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयान के अनुसार मामला ऊंचाई से कूदने का लग रहा है लेकिन किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img