Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura Baby Kidnapping: मथुरा रेलवे स्टेशन से 1 साल की मासूम का अपहरण, ट्रेन में चढ़कर फरार हुआ आरोपी

Mathura Baby Kidnapping: मथुरा रेलवे स्टेशन से 1 साल की मासूम का अपहरण, ट्रेन में चढ़कर फरार हुआ आरोपी

 

मथुरा रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक साल की बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची की मां टॉयलेट गई हुई थी और इसी दौरान एक अज्ञात युवक मासूम को उठाकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गया और आगरा की ओर फरार हो गया।

यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली पूजा के साथ हुई, जो अपनी दो बेटियों के साथ मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सो रही थी। रात में जब वह टॉयलेट गई, तो उसकी एक साल की बेटी को युवक उठाकर ले गया। पूजा के लौटते ही जब उसने बच्ची को गायब पाया, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि एक युवक बच्ची को लेकर ट्रेन में चढ़ रहा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपहरण की घटना के बाद रेलवे पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बच्ची को ढूंढने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमों को आगरा, झांसी और इज्जतनगर मंडलों में भेजा गया है। ट्रेन और आसपास के इलाकों में तलाशी की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें