Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में दहेजलोभियों ने बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पति और सास पर आरोप

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में दहेजलोभियों ने बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पति और सास पर आरोप

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही एक महिला को उसके ही पति और सास ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जो रूपबास दादरी की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार निक्की की शादी वर्ष 2016 में सिरसा के विपिन से हुई थी। उसी वर्ष निक्की की बहन की भी शादी विपिन के भाई से हुई थी और दोनों बहनें एक ही घर में बहुओं के रूप में आई थीं। परिवारजनों का कहना है कि निक्की का पति विपिन शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। सास भी उसे दहेज के लिए परेशान करती थी।

घटना के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पति और सास ने मिलकर निक्की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से झुलसकर निक्की की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान निक्की की बहन ने मारपीट और आग लगाने की पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब पुलिस के हाथ लग चुका है।

निक्की के मायके पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपी पति और सास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है। शुरुआती जांच में दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला स्पष्ट होने पर पुलिस ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img