Mathura : भाजपा विधायक के बयान पर भड़के पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, कहा बीजेपी के पतन पर करूंगा दस्तखत

Mathura : मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने हाल ही में कांग्रेस में वापसी करने वाले आठ बार के विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा को फूंका हुआ कारतूस बताया था। इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि वह फूंका कारतूस हैं या हैलोजन, इसका प्रमाण मथुरा और मांट की जनता देती है। जनता ही तय करती है कि वह क्या हैं।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राजनीतिक रूप से भाजपा के मौत के वारंट पर दस्तखत करने वाले श्याम सुंदर शर्मा बनेंगे। वह ढोका हैं, हैलोजन हैं या बड़ा बल्ब, यह जनता भली भांति जानती है।

बता दें कि पंडित श्याम सुंदर शर्मा मांट सीट से आठ बार विधायक और तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है, जिसके बाद से दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img