Delhi Fire: दिल्ली के शास्त्री पार्क में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 8 रिक्शा और पिकअप बोलेरो जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के शास्त्री पार्क में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 8 रिक्शा और पिकअप बोलेरो जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर 9 फायर गाड़ियों को भेजा गया, जिन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में आठ रिक्शा और एक पिकअप बोलेरो जलकर खाक हो गए।
फायर अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि 2:40 बजे कॉल प्राप्त हुई थी कि शास्त्री पार्क में पार्किंग में आग लगी है। तुरंत ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग कैसे लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

शास्त्री पार्क के निगम पार्षद हाजी समीर ने भी बताया कि आग लगने के लगभग 10 मिनट बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि एक गाड़ी और रिक्शा जलकर खाक हो गए थे। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img