Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Fire: दिल्ली के मोतिया खान में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, एक की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के मोतिया खान में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, एक की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मोतिया खान इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत चार गाड़ियों को मौके पर भेजा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन हादसे के दौरान चौथी मंजिल से एक जली हुई लाश बरामद की गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब आग बुझाने का काम चल रहा था, तभी एक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ।

इस विस्फोट में स्टेशन ऑफिसर रविंद्र सिंह और फायर ऑपरेटर वेद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें