Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Faridabad Crime: फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप

Faridabad Crime: फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, मृतका के शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 37 वर्षीय मंजू देवी की मौत को लेकर उसके भाई दीपक ने बताया कि बीते देर शाम उनके जीजा भीम सिंह ने फोन कर बताया कि मंजू ने घर में फांसी लगा ली है और वह उसे सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा है। जब दीपक अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बहन की मौत की खबर मिली। शव देखने पर मंजू के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे।

दीपक ने बताया कि जब वह सेक्टर-3 स्थित बहन के घर पहुंचे और पड़ोसियों से जानकारी ली, तो पता चला कि भीम आए दिन मंजू के साथ मारपीट करता था और बीते दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों के अनुसार, पहले भीम ने मंजू की पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, मंजू ने 2022 में भीम से इंटरकास्ट कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। मंजू एक फैक्ट्री में काम करती थी, जबकि भीम शराब पीने का आदी था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि भीम ठाकुर जाति से है और मंजू दलित समाज से थी, जिसके कारण वह उसे जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करता था।

परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सेक्टर-3 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतका के भाई दीपक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें