Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad: फरीदाबाद में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने डबुआ कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारकर अवैध हथियार निर्माण कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस वर्कशॉप से बड़ी संख्या में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।
8 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर 56 को सूचना मिली कि डबुआ कॉलोनी के केला गोदाम के पास एक वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही इंचार्ज नरेश ने एसआई सत्यवान, एचसी जगदीश, उदयवीर, सिपाही रिंकू, नसीब, तिलक और मितेश के साथ मौके पर छापा मारा। टीम ने वर्कशॉप के अंदर दो लोगों को हथियार बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज कुमार (24) निवासी फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश और सौरभ (33) निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दोनों फिलहाल संजय कॉलोनी, फरीदाबाद में रह रहे थे। पुलिस ने मौके से 4 देसी कट्टे, 3 देसी पिस्टल, 14 पिस्टल स्लाइड, 12 पिस्टल मैटेरियल ग्रिप, 2 खराद मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 वेल्डिंग मशीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त किए। पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह एक पीस बनाने के लिए ₹2000 लेता था और वर्कशॉप संचालक शशि, निवासी मुंगेर, बिहार, उसे इस काम के लिए लाया था। सौरभ भी पिछले एक महीने से इस वर्कशॉप में काम कर रहा था और ₹2000 प्रति पीस के हिसाब से हथियार बनाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 8 दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि वर्कशॉप संचालक शशि समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

.कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें