Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Manoj Bharathiraja: 48 की उम्र में अभिनेता-निर्देशक मनोज भारतीराजा का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

Manoj Bharathiraja
Manoj Bharathiraja: 48 की उम्र में अभिनेता-निर्देशक मनोज भारतीराजा का निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

Manoj Bharathiraja:   साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक मनोज भारतीराजा का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके असमय जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

Manoj Bharathiraja का 48 वर्ष की उम्र में निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक मनोज भारतीराजा (Manoj Bharathiraja) का मंगलवार, 25 मार्च को चेन्नई के चेटपेट स्थित उनके घर पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

Manoj Bharathiraja का पारिवारिक और फिल्मी सफर

मनोज भारतीराजा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता भारतीराजा के बेटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं। मनोज ने 1999 में अपने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म ‘ताज महल’ से की थी, जिसकी कहानी प्रसिद्ध निर्देशक मणिरत्नम ने लिखी थी।

इसके अलावा, उन्होंने ‘कदल पूकल’, ‘अली अर्जुन’, ‘विरुमन’ और ‘मानाडु’ जैसी तमिल फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उनकी पहली फिल्म ‘ताज महल’ के गानों को मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया था।

एक्टर-डायरेक्टर मनोज भारतीराजा का निधन, 48 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट ने  छीन ली जिंदगी, हुई थी बाईपास सर्जरी - manoj bharathiraja passed away due to  heart attack at ...

सेलेब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Manoj Bharathiraja के असमय निधन पर कई सेलेब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया।

अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने लिखा,
“ये खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। वह सिर्फ 48 साल के थे, उनका असमय जाना बेहद दुखदायी है। भगवान उनके पिता भारतीराजा और परिवार को इस मुश्किल समय में शक्ति दे। मनोज, आप बहुत याद आएंगे। ओम शांति।”

अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने भी दुख जताते हुए कहा,
“मनोज जी की अचानक मौत की खबर सुनकर सदमा लगा। मैं दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

तमिल एक्टर और डायरेक्टर मनोज भारतीराजा का 48 साल की उम्र में निधन. - News18  हिंदी

तमिल सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान

Manoj Bharathiraja का यूं अचानक दुनिया से चले जाना, तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ा झटका है। उनके अभिनय और निर्देशन में किए गए कार्यों को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा याद किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें