Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mandawali Murder Case: मंडावली गणपति पंडाल हत्या मामला सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mandawali Murder Case: मंडावली गणपति पंडाल हत्या मामला सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके के राजेंद्र पार्क में गणपति पंडाल के पास युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान चुन्नू उर्फ निखिल बोरा, प्रेम कुमार, आफताब और अमन सैफी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 27 अगस्त 2025 की रात 8 बजे मंडावली थाना क्षेत्र के वेस्ट विनोद नगर स्थित राजेंद्र पार्क में गणपति पंडाल के पास 30 वर्षीय युवक नरेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद घायल को तुरंत एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना मंडावली, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम का गठन किया। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सबसे पहले अमन सैफी और आफताब को खोड़ा, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि मृतक शराब के नशे में पार्क में घूम रहा था और वहीं उसकी मुलाकात निखिल बोरा उर्फ चुन्नू और उनके साथियों से हुई। नरेंद्र ने चुन्नू से सिगरेट मांगी, जिस पर विवाद शुरू हो गया और गाली-गलौज की नौबत आ गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने नरेंद्र की पिटाई की और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने निखिल बोरा उर्फ चुन्नू और प्रेम कुमार का पीछा किया, जो मोटरसाइकिल से उत्तराखंड भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को हापुड़ से दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस वारदात में उनका एक और साथी भुप्पी भी शामिल था, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें