Make In India Sports: स्वदेशी खेल क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए दो नई समितियां गठित करने का निर्देश

Make In India Sports: स्वदेशी खेल क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए दो नई समितियां गठित करने का निर्देश

नई दिल्ली, 13 जनवरी: केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को अपने संगठनों में दो नई समितियां गठित करने का निर्देश दिया है। यह समितियां ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध’ और ‘खेलों में मेक इन इंडिया’ विषय पर केंद्रित होंगी। इसका उद्देश्य भारत की वैश्विक खेल भागीदारी को मजबूत करना और स्वदेशी खेल क्षमताओं को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति अंतरराष्ट्रीय और महाद्वीपीय खेल महासंघों में होने वाले बदलावों, प्रतियोगिता नियमों, प्रशासनिक ढांचे, चुनाव प्रक्रिया और खिलाड़ी-केंद्रित कार्यक्रमों पर नजर रखेगी। इसके साथ ही यह समिति द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों, संयुक्त प्रशिक्षण शिविरों, आदान-प्रदान कार्यक्रमों और भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की संभावनाओं पर मध्यम अवधि की योजना तैयार करेगी। इस समिति का विवरण 30 दिनों के भीतर मंत्रालय को भेजा जाना है।

वहीं खेलों में मेक इन इंडिया समिति भारतीय निर्माताओं, स्टार्ट-अप्स, अनुसंधान संस्थानों और मानकीकरण निकायों के साथ समन्वय कर स्वदेशी खेल उपकरणों और तकनीकों के विकास, परीक्षण और प्रमाणन को बढ़ावा देगी। इसके लिए समितियों को 60 दिनों के भीतर विवरण मंत्रालय को भेजना होगा।

यह पहल भारत को वैश्विक खेल मंच पर और अधिक सशक्त बनाने और स्वदेशी खेल उद्योग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img