दिल्ली पुलिस ने हेरोइन के साथ दो ड्रग पेडलर्स को किया गिरफ्तार, 3.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

दिल्ली पुलिस ने हेरोइन के साथ दो ड्रग पेडलर्स को किया गिरफ्तार, 3.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

बाहरी उत्तरी दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 698 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिलाल अहमद और अनीस के रूप में हुई है, दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि बरेली से आए दो व्यक्ति दिल्ली में नशीली पदार्थों की सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाया और समय रहते इन दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और यह खुलासा हुआ कि वे हेरोइन की एक बड़ी खेप दिल्ली में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारियां दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं, और इस कार्रवाई से शहर में नशीले पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क पर कड़ी शिकंजा कसा जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आपराधिक लिंक को भी तलाश रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img