महिला को दुकानदार ने घसीटकर पीटा,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। मदर डेयरी चलाने वाले एक दुकानदार ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी और सड़क पर गिराकर महिला की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर-25 का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया गया ये वीडियो 29 जून का है। शिकायत के बाद आरोपी मदर डेरी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर एक मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मदर डेयरी बूथ पर दो महिलाएं खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसके कुछ देर बाद एक महिला वहां से तेजी से निकलती दिख रही है। तभी दुकानदार दौड़कर आता है और महिला को बेरहमी से सड़क पर पटक देता है। फिर घसीटकर आगे ले जाता है और महिला को पीटता है।

क्या था विवाद इसे समझे
सेक्टर-25 निवासी बलजीत कौर सामान लेने के लिए मदर डेरी पहुंची। यहां संचालक कपिल कुमार से सामान के पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जैसे ही बलजीत कौर दुकान से बाहर आई उनको मारने के लिए कपिल उनके सामने आ गए। बचाव में उन्होंने अचार का डिब्बा कपिल पर फेंका। इसके बाद कपिल ने बलतीज कौर को जमकर पीटा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कपिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img