Jharkhand Elections: गौरव भाटिया ने विपक्ष पर साधा निशाना, तुष्टिकरण और वोट जिहाद का आरोप 

Jharkhand Elections: गौरव भाटिया ने विपक्ष पर साधा निशाना, तुष्टिकरण और वोट जिहाद का आरोप 

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे “एक रहोगे तो सेफ रहोगे” का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक नारे पर विपक्षी गठबंधन ने आपत्ति जताई, जो उनकी विभाजनकारी राजनीति को दर्शाता है। गौरव भाटिया ने मौलाना नोमानी के बयान का जिक्र करते हुए विपक्षी नेताओं उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हेमंत सोरेन पर “वोट जिहाद” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये नेता तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं और धर्म के आधार पर फैसले ले रहे हैं।

झारखंड की कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर निशाना साधते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि ये सरकार घुसपैठियों को शरण दे रही है और हिंदू समाज की जमीन घुसपैठियों को दी जा रही है। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने हमेशा ‘माटी, बेटी और रोटी’ को अहम मुद्दा माना है और हमारी नीतियां इन मूल्यों को बचाने के लिए हैं।”  भाटिया के बयान ने विपक्ष और बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान को और तेज कर दिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img